मेरठ, मार्च 11 -- आदि गुरु शंकराचार्य तीर्थ स्थल नंगलामल की भूमि पर बने कब्रिस्तान के विरोध में आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक (अध्यक्ष) स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने 10 मार्च को अग्नि समाधि लेने की घोषणा पर अमला दौड़ पड़ा। नायब तहसीलदार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज की समाधि को देखते हुए पुलिस के व्यापक बंदोबस्त किए थे। प्रशासन की तरफ से अपर तहसीलदार मेरठ को किठौर एसओ मुंडाली को फोर्स के साथ समाधि स्थल पर भेजा गया। प्रशासन ने स्वामी का काफी मनौव्वल किया। स्वामी ने शर्त रखी कि यदि ठीक प्रकार जांच कर इसका निस्तारण कराया जाए तो वे समाधि कार्यक्रम टाल सकते हैं। प्रशासन ने तुरंत वार्ता के लिए अपर तहसीलदार मेरठ को बुलवाया। तहसीलदार मेरठ को उन दस्तावेजों को दिखाया। निष्पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.