वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अनिल कुमार शुक्ला की कोर्ट में लंबित ज्ञानवापी में उर्स और मजार पर चादरपाशी के मामले में कुछ हिंदू पक्ष के पक्षकार बनाने के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। बता दें कि गत वर्ष फरवरी में सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक़ कोर्ट की अदालत ने चादर चढ़ाने की अनुमति देने संबंधी मुख्तार अहमद के वाद में तृतीय पक्षकार हिन्दुओं को बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया था। इसके खिलाफ मुख्तार ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...