रामपुर, फरवरी 14 -- वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को नगर पहुंचे और स्वर्गीय प्रमोद जौहरी के आवास पर जाकर उनके शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की। साथ ही अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। स्वर्गीय जौहरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नकवी ने कहा कि प्रमोद जौहरी एक ऐसी सामाजिक और सियासी शख्सियत थे, जो जीवन पर्यंत समाज के उत्थान और जनसेवा के कार्यों में जुटे रहे। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। नकवी ने स्वर्गीय जौहरी की पत्नी रजनी जौहरी, उनके पुत्र और पुत्रियों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने के दौरान नकवी के साथ स्थानीय राजनीति और प्रशासन से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.