रिषिकेष, मार्च 18 -- जौलीग्रांट में स्कूटर सवार दो युवकों के साथ होली के दिन पहले बदसलूकी की गई। इसके बाद कार सवार तीन लोगों ने अन्य के साथ मिलकर उन्हें जमकर पीटा भी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अमन वर्मा निवासी कोटी अठूरवाला, डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि यह घटना 14 मार्च की है। वह एक दोस्त के साथ स्कूटी से ऋषिकेश के तरफ जा रहा था। इसी बीच जौलीग्रांट में एक होटल के बाहर कुछ युवकों ने पानी के गुब्बारे मारने शुरू कर दिए। जबरन रोक खूब रंग भी लगाया। साथी के पिता की मृत्यु के चलते होली नहीं मनाने की बात भी कही। बावजूद, वह नहीं माने और स्कूटी से पीछा कर फिर से रास्ते में रोक लिया। इसी बीच एक कार सवार कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.