लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- इलाके के जौरहा नाले में किया गया खनन पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों ने मांग पूरी होने पर सोमवार को धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने पट्टा निरस्त करने के लिए डीएम का आभार जताने के साथ ही धरने में सहयोग देने वाले किसानों व अन्य लोगों को सम्मानित किया। मांझा गांव के पास बहने वाले जौरहा नाले में खनन विभाग ने ठेकेदार को रेत निकालने का पट्टा कर दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने बालू निकासी के लिए ह्यूम पाइप डालकर नाले के भीतर ही एक अस्थायी पुल बना दिया था। किसान व सिख संगठन के लोग इसका लगातार विरोध करते हुए अस्थायी पुल हटाकर खनन पट्टा निरस्त करने की मांग कर रहे थे। दस दिनों से वे नाले के किनारे धरना दे रहे थे। प्रशासन ने पट्टा निरस्त करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। रविवार को ठेकेदार ने नाले में बनाया...