विकासनगर, अप्रैल 12 -- जौनसार बावर में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले बिस्सू पर्व का आगाज शनिवार से हो गया है। इस पर्व का जौनसार में खास महत्व है। पर्व के पहले दिन फुलियात मनाई जाती है, जिसमें लोग अपने ईष्ट देवता को बुरांश के फूल अर्पित करते हैं। छत्रधारी चालदा महासू मंदिर दसऊ में भी बिस्सू पर फूलियात पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ग्रामीणों ने फूल महासू देवता को अर्पित किए। वहीं, लोकगीतों पर ग्रामीण जमकर नाचे। जौनसार बावर के आराध्य देव छत्रधारी चालदा महासू महाराज इन दिनों जौनसार के खत पशगांव के दसऊ गांव में प्रवास पर हैं। खत दसऊ पशगांव में फुलियात पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैसे तो पूरे जौनसार बावर में रविवार से फूलियात पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि जिस खत में छत्रधारी चालदा महासू देवता प्रवास पर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.