विकासनगर, दिसम्बर 7 -- जौनसार के हर रूट पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें मानक से कई गुना अधिक सवारियां बिठाई जा रही हैं। ग्रामीण गाड़ियों की छतों पर जोखिम भरा सफर कर रहे हैं। विकासनगर से ही लोग छोटे वाहनों में मानक से अधिक बैठकर कर जा रहे हैं। एआरटीओ की चेकिंग भी यहां पर बेअसर है। ओवरलोडिंग के कारण जनजाति क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इनमें कई लोग जान गवां चुके हैं। इसके बावजूद इन हादसों से सबक लेने को न यात्री तैयार हैं और न प्रशासन। स्थानीय लोगों द्वारा हर रूट पर निजी व रोडवेज बसों के संचालन की मांग पर भी शासन ध्यान नहीं दे रहा है। जौनसार बावर के रूटों पर आवागमन के लिए पर्याप्त साधन न होना बसों और जीपों में ओवरलोडिंग का प्रमुख कारण है। शनिवार को सुबह से विकासनगर से जौनसार के रूट पर जाने वाले छोटे यात्री वाहनो में जमकर ओवर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.