प्रयागराज, जनवरी 31 -- अंतरराज्यीय शराब तस्कर गैंग के दो सदस्य शनिवार को एसटीएफ की गिरफ्त में आ गए। उनके कब्जे से 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख बताई गई। डीसीएम में लादकर यह शराब पंजाब से बिहार और झारखंड ले जाई जा रही थी। एसटीएफ की फील्ड इकाई प्रयागराज के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह को तस्करों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली तो उन्होंने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर जौनपुर के सिकरारा थानाक्षेत्र में मछलीशहर-जौनपुर हाईवे से एक डीसीएम को पकड़ा। तलाशी में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक पंकज पाल उर्फ टीटू निवासी दीनदयाल नगर सिविल लाइंस मुरादाबाद और उसके सहयागी प्रिसं श्रीवास्तव उर्फ सिंटू निवासी नई बस्ती हुकुलगंज थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के ...