जौनपुर, फरवरी 17 -- जौनपुर। दिवानी कचहरी और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक के सरकारी ई-मेल पर आते ही हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस की अलग अलग टीमों ने कचहरी पहुंचकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। बार एसोसिएशन के सहयोग से कचहरी को खाली कराया जा रहा है। पुलिस और बार के पदाधिकारियों ने सभी से अपील किया कि कचहरी को जितना जल्दी हो परिसर को खाली कर दें। जिस समय धमकी भरा ई-मेल आया उस समय कचहरी में करीब 5 से 8 हजार लोगों की भीड़ थी। अचानक बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होते ही हड़कंप की स्थिति मन गई। लोग अचानक जब कचहरी से बाहर निकले तो बाहर गांधी तिराहे तक भीषण जाम लग गया। पुलिस लाइन में भी आंतरिक दस्ते की टीम ने सघन जांच अभियान शुरू किया। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि ई-मेल मिलने के बाद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.