जौनपुर, जुलाई 21 -- जौनपुर, संवाददाता। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रिया सरोज ने अपने गांव पिंडरा में रविवार को धान की रोपाई में शामिल हुईं। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसमें उन्होंने रोपाई करते हुए खुद को दिखाया है। कैप्शन में 'मेरा गांव लिखा है। वीडियो में उनके साथ कई महिलाएं भी धान रोपती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि प्रिया सरोज केराकत विधायक तूफानी सरोज की पुत्री हैं। अभी हाल में ही उनकी सगाई क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। नवंबर में उनकी शादी होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...