चतरा, फरवरी 17 -- चतरा प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में माहौल धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। इसी बीच शहर के विभिन्न वार्डों के वैसे युवा जो फिटनेस लवर हैं, उनसे नगर अध्यक्ष के बाबत जनसंवाद किया गया। शहर के जतराहीबाग स्थित हेल्थ फिटनेस जिम में युवाओं के बीच जनसंवाद कराया गया। सभी ने ऐसे नगर अध्यक्ष का चुनाव करने की बात कही जो युवाओं के प्रत गंभीर हो और युवाओं की सोच से उनकी सोच मिलती हो। युवाओं ने अपनी प्राथमिक मांगों को स्पष्ट रूप से सामने रखा। युवाओं का कहना है कि इस बार वे ऐसे उम्मीदवार को नगर अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, जो शहर के समग्र विकास के साथ-साथ युवाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और खेल सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे। शहर के अलग-अलग वार्डों में ओपन जिम, मॉर्निंग वॉक ट्रैक और स्वच्छ पार्क विकसित किए जाने चाहिए, ताकि आम लोग नियमित रूप स...