लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफल मिशन पूरा कर लौटे लखनऊ के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। शुभान्शु शुक्ला हाल ही में भारत लौटे हैं और पहली बार सोमवार को अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मिशन की सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, "जिस तरह का उत्साह और जिस तरह का एक्साइटमेंट मुझे देखने को मिला है, उससे मैं सच में बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूँ। ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापस आया हूँ, और यह बहुत अच्छा लगा। यहां आकर जिस तरह का एक्साइटमेंट देखने को मिला और जिस तरह का प्यार व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.