सहारनपुर, नवम्बर 2 -- देवबंद। साहिब श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में अरदास के साथ नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। इस दौरान सबसे आगे बैंड पार्टी उसके पीछे शबत कीर्तन कर संगत उनके पीछे झाडू लगाते हुए चल रही थी। पंच प्यारों के पीछे पटियाला से लाई गई पालकी साहिब को संगत कंधों पर उठाकर चल रही थी। साथ ही सबसे पीछे कीर्तन मंडली में संगत कीर्तन करती हुई चल रही थी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल स्टेट, लाजपत नगर कालोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, अशोक विहार, कैलाशपुरम कॉलोनी होते हुए वापिस गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में संगत न...