काशीपुर, जनवरी 5 -- बाजपुर, संवाददाता। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य और विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। वहीं हरि सिंह नलुआ गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। जगह जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ बैंतखेड़ी गुरूद्वारा साहिब से अरदास के बाद किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन बन्नाखेड़ा, रेंहटासे होता हुए नगर में पहुंचा। हजारों लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। पूरे मार्ग में सैकड़ों स्थानों पर स्वागत द्वारा बनाए गये थे। कई स्थानों पर नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा करते हुए संगत में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा नगर केसरिया रंग में रंगा हुआ था। नगर कीर्तन में पंथ से जुड़ी अनेक झांकियां प्रस्तुत की गयी थी। नगर में मार्ग के दो...