औरंगाबाद, नवम्बर 6 -- औरंगाबाद बिजौली रोड में रिसॉर्ट में गुरुवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद महेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने की एवं संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आप सभी युवाओं को अहम भूमिका निभानी है और हर बूथ पर पूरी मजबूती से खड़ा रहना है। भारत युवाओं का देश है। राजद के एक युवा ने अपनी पार्टी राजद के बैनर से पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू य...