नई दिल्ली, मार्च 21 -- पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में हरा दिया। खास बात यह रही कि पाकिस्तान ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की, वह भी मात्र एक विकेट खोकर। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पाकिस्तान ने तीसरी बार मात्र एक विकेट खोकर 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टी-20 मैच जीता है। बाकी कोई भी टीम अभी तक ऐसा कारनामा अंजाम नहीं दे पाई है। पाकिस्तान की टीम ने आज ऑकलैंड में खेले गए मैच में 207 रनों का लक्ष्य मात्र एक विकेट खोकर हासिल किया। इससे पहले उसने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 203 रन बनाकर मैच जीता था। वहीं, 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेज करते हुए 205 रन बनाए थे। इन दोनों मौकों पर भी उसने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरे टी-20 में क्या हुआगौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.