नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने उनसे जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को सख्त ऐक्शन लेने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा यदि किसी ने किसी की जमीन पर कब्जा किया है तो तत्काल उसे कब्जामुक्त कराने के साथ दबंगों को कानूनी सबक सिखाया जाए। जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देगी। सीएम योगी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.