कुशीनगर, जनवरी 11 -- पडरौना, निज संवाददाता। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को कहा कि जो चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए वे गरीबों का दर्द क्या जानें। वीबी जी राम जी को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। वर्ष 2005 के बाद अब मनरेगा योजना को विस्तृत रूप दिया गया है। इसे 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। प्रभारी मंत्री शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) विधेयक को ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह विधेयक पुराने मनरेगा कानून की कमियों को दूर करते हुए ग्रामीण रोजगार, आय सुरक्षा और टिकाऊ अधोसंरचना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.