शामली, जनवरी 5 -- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण में तोगड़िया ने कहा हिंदू समाज की घटती जनसंख्या और चिंता का विषय है। जो घट गया वो मिट गया। अगर घटना नहीं है तो तीन बच्चे पैदा करो। उन्होंने कार्यकताओं को गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक करने एवं हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कराने का आह्वान किया। ऊन के सांपला गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मिथुन सिरोही के आवास पर सोमवार को हिंदू जागृति सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान देशभर के गांवों में जनजागरण अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को संगठित करने के लिए उन्होंने लंबे समय तक यात्रा की। व्यापक जनभागीदारी के कारण अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर हिंदू समा...