लोहरदगा, अगस्त 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को लोहरदगा जिलास्तरीय खरीफ कर्मशाला-2025 का आयोजन नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी ने किया। डीसी डॉ ताराचंद ने कहा कि किसानों के लिए यह खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया जा रहा है, ताकि किसान इसमें कुछ सीख सकें। अभी खरीफ फसल का मौसम चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में किसान धान लगा रहे हैं। जो किसान अब तक बुआई नहीं कर सके हैं। उनके लिए मडुआ बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि उसमें किसान को फसल का अच्छा मूल्य मिलता है। लोहरदगा जिला रांची के करीब होने के कारण यहां के किसानों को काफी कम परिवहन खर्च पर ज्यादा मुनाफा निर्यात की गई फसलों पर मिलता है। कोल्ड स्टोर में आप फसल स्टोर कर रखें और समय आने पर बेचें। बाजार के बारे अच्छी जानकारी रखें। जानकारी ही आपकी ताकत है। तकनी...