हाथरस, जून 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। नगर पालिका के कीड़ा स्थल पर शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित धनगर महाकुंभ में अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय तथा सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। धनगर महाकुंभ को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा भाजपा नेताओं के इशारे पर काफी समय तक अनुमति नहीं दी थी। वहीं आज धनगर महाकुंभ में आ रहे लोगों की बसों को रास्ते में प्रशासन द्वारा रोका गया है। उनको परेशान किया गया है, क्योंकि धनगर महाकुंभ फेल हो जाए, लेकिन जनसमूह ने अपनी आस्था व्यक्त की है। सपा प्रदेश अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.