जमशेदपुर, फरवरी 9 -- पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती जोड़सा गांव के कुम्हार पाड़ा में माघ महीने के अंतिम रविवार को परंपरा के अनुसार भानसिंह देवता की पूजा-अर्चना की गई। दर्जनों परिवारों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुजारी स्वरूप कुंभकार और सहयोगियों मनोरंजन कुंभकार, भीष्णनाथ कुंभकार और शशधर कुंभकार ने विधिवत पूजा कराई। पुजारी ने बताया कि भानसिंह देवता के समक्ष सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ अवश्य पूरी होती हैं। पूजा के दौरान मन्नत पूरी होने पर बलि अर्पित की गई। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुखदेव कुंभकार, गोराचांद कुंभकार, चित्तरंजन कुंभकार और सुमंत कुंभकार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.