हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। जोहार वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को दोनहरिया स्थित जन मिलन केंद्र में कनोली गेल पातल स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सोसायटी के गजेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि हर वर्ष पांच जून को जोहार की ओर से यह आयोजन कराया जाता है। बताया कि सोसायटी ने 13वें गेल पातल का आयोजन बागेश्वर के कनोली गांव में किया। कार्यक्रम में पर्यावरण रैली, पौधारोपण, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा बांटी गई। इन अनुभवों को पहली बार हरीश चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने पुस्तक के रूप में लिपिबद्ध किया है। समारोह में प्रमुख रूप से गजेंद्र सिंह पांगती, डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, नरेंद्र सिंह टोलिया, दीवान सिंह धर्मशक्तु, धीरेन्द्र सिंह पांगती, प्रेम सिंह जंगपांगी, मनोज सिंह धर्मशक्तु, देवेंद्र सिंह धर्मशक्तु, गिरीश स...