पटना, जुलाई 2 -- ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने बुधवार को तीसरे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। वेबसाइट josaa.nic.in पर अपने आवंटन की स्थिति देख सकेंगे। इसके लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जिन लोगों को तीसरे राउंड में सीटें आवंटित की गयी है, उन्हें चार जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी। अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त, शुल्क भुगतान या दस्तावेज सत्यापन से संबंधित किसी भी समस्या को पांच जुलाई शाम 5 बजे तक ठीक करना होगा। उम्मीदवारों को जोसा काउंसिलिंग तीसरे राउंड के लिये बताये गये दस्तावेजों को जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.