देवरिया, अगस्त 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने तिरंगा दिखाकर किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए सैकड़ों युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा अमर रहे के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मालवीय रोड, बस स्टेशन चौराहा, रुद्रपुर रोड सहित अन्य रास्तों से होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना है। भाजयुमो पदाधिकारियों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.