देहरादून, दिसम्बर 14 -- चमोली। जोशीमठ में शनिवार देर रात पैनखंडा महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लौट रहे लोगों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने कुचल डाला जिनमें से पांच लोगों को हल्की तो दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि 10:30 बजे के बाद सांस्कृतिक संध्या समाप्त होने पर जब दर्शन वापस लौट रहे थे। तो रवि ग्राम में एक तेज रफ्तार बस ने भीड़ को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए, जिनमें से दो युवक-शिवम बिष्ट 35 निवासी गौचर और सिद्धार्थ पंवार 21 निवासी चांई जोशीमठ गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों में से एक को तत्काल देहरादून रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि यह बस महोत्सव आयोजन समिति द्वारा नगर के दूर-दराज से आए लोगों को छोड़ने के लिए लगाई ग...