उरई, फरवरी 5 -- कालपी, संवाददाता। जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग की हैरान कर देने वाली खबर है कि सड़क के बिल्कुल किनारे बिजली के पोल तथा कई जगह अनाधिकृत गतिरोधकों से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, कई लोगों की दुर्घटना में जाने तक चली गई है। ताजा मामला तीन दिन पहले ही रात में बाइक सवार राहुल निवासी ग्राम बैरई से जुड़ा हुआ है, जिसमें अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार राहुल की मौत हो गई, इस मामले को लेकर किसानों ने कई बार मांग उठाई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बताते हैं कि जोल्हूपुर से मदारीपुर मार्ग को जाने वाली सड़क में सटे हुए किनारे किनारे विद्युत हाईटेशन लाइनों के खंभे गढ़े हुए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक सड़क से गुजरने वाले दुपहिया वाहन रात में अनियंत्रित होकर खम्बो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके ह...