फरीदाबाद, जुलाई 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में सुबह हुई बारिश से जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने परेशान किया। करीब चार घंटे हुई बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और 20 से अधिक जगहों पर जाम लग गया। इसके अलावा बारिश से ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में भी जलभराव हो गया था। इसके चलते उसे बंद कर दिया गया। इससे एनआईटी से ओल्ड और और ओल्ड फरीदाबाद से एनआईटी जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। लोग अजरौंदा चौक से होते एनआईटी पहुंचे। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह के समय जाम भी रहा। --- गर्मी से बीमार हो रहे थे लोग स्मार्ट सिटी के लोग कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान थे। उमस की वजह से डायरिया सहित अन्य जल जनित बीमारियों के खतरा बढ़ने लगा था। दिन में कई बार आसमान में बादल छाए रहते, लेकिन वह बिना बरसे ही निकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.