अमरोहा, अगस्त 19 -- अमरोहा। संभल निवासी वायरल गर्ल यूट्यूबर महक और परी का अमरोहा से जुड़ा एक हंगामेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जोया में चल रहे मेले का बताया जा रहा है। दोनों यूटयूबर बहनें दो दिन पूर्व यहां मेले में घूमने आई थीं। उनकी कार से बाइक की टक्कर होने पर दोनों बहनों ने जमकर हंगामा काटा था। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया था। वहीं भीड़ में शामिल किसी युवक ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कस्बा जोया स्थित साप्ताहिक बाजार के मैदान में नुमाइश चल रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां निवासी यूट्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.