अमरोहा, मई 24 -- बीच सड़क पर चारपाई बिछाकर शख्स ने अपना रुतबा कायम किया। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहनों की शख्स ने जरा सी भी परवाह नहीं की। बीच सड़क चारपाई पर लेटकर यातायात व्यवस्था का तमाशा बनाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जोया-अमरोहा मार्ग पर बेफिक्री से चारपाई बिछाकर राजसी अंदाज में लेटने का मामला सामने आया है। यहां कानून के इकबाल को चुनौती देने का अजीबो-गरीब नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब एक व्यक्ति बीच सड़क पर चारपाई बिछाकर काफी देर तक लेटा रहा। शख्स की हरकत न केवल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बनी बल्कि मौके पर मौजूद लोगों की भी नजारा देखकर सांसें अटक गईं। घटना दो-तीन दिन पहले की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 12 सेकेंड के वायरल वीडियो में शख्स बेफिक्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.