गिरडीह, दिसम्बर 21 -- गिरिडीह। गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल ने शनिवार को वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम जोभी में अवैध रूप से कब्जा की गई वन भूमि को मुक्त कराया। बताया गया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र की जमीन पर भू-माफिया और स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से चहारदीवारी और पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा था। सूचना की पुष्टि होते ही विभाग मौके पर पहुंच गया। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध का प्रयास भी किया गया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। कार्रवाई का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वन भूमि प...