जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- बोड़ाम प्रखंड के जोबा फुटबॉल मैदान में गुरुवार को बीटीएसी जोबा की ओर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुर्मू स्टार और मुर्मू स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में मुर्मू स्पोर्टिंग ने मुर्मू स्टार को 5-4 से हरा दिया। विजेता मुर्मू स्पोर्टिंग को 20 हजार, उपविजेता मुर्मू स्टार को 15 हजार, तृतीय मुर्मू ठाकुर और चतुर्थ बीटीएसी जोबा दोनों टीमों को 10-10 हजार रुपये देकर कमेटी ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बुधु मुर्मू, देवा हेंब्रम, बुद्धेश्वर मांडी, मार्शल टुडू, उमेश हांसदा, ईशान चंद्र मुर्मू, अजीत मुर्मू, ज्योतिलाल हांसदा व भलू माण्डी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...