लोहरदगा, फरवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा ज़िले के सुदूरवर्ती जोबांग थाना क्षेत्र में नवपदस्थापित थाना प्रभारी विष्णु रजक ने गुरूवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मानवीय और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए स्कूली बच्चों के बीच पेंसिल, स्ट्रोमैन बॉक्स, बैग, टॉफी सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विष्णु रजक ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन में रहने और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को अपना मजबूत आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। इस पहल से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ...