बोकारो, मई 29 -- 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गडीदेसी ने बुधवार को निवर्तमान आईजी डॉक्टर माइकल राज एस से बोकारो आईजी का पदभार ग्रहण किया। कहा कि जोन के लगभग जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। बोकारो धनबाद गिरिडीह हजारीबाग कोडरमा रामगढ़ चतरा के एसपी के साथ एक दो दिनों के अंदर समीक्षा बैठक कर जिला बार अपराध व अपराध नियंत्रण का रणनीति तैयार किया जाएगा। जोन के सभी जिलों में बेहतर पुलिसिंग पेश की जाएगी, ताकि आम लोगों का पुलिसिंग व कानून पर भरोसा बढ़े। नक्सलवाद से लेकर संगठित अपराध साइबर क्राइम आर्थिक अपराध नशे के कारोबार व इलीगल माइनिंग पर ठोस कार्रवाई की रणनीति बनाकर काम की जाएगी। विभागीय त्रुटियों को भी दूर किया जायेगा। झारखंड पुलिस के स्लोगन सेवा ही लक्ष्य है, की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.