झांसी, फरवरी 18 -- झांसी,संवाददाता उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रारंभिक तैयारियों को अमली जामा पहना दिया गया है। जनपद भर में कुल 45 हजार से अधिक बच्चों को परीक्षा देनी है। हर हाल में सभी परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करेंगे। सचल दल भी किसी भी क्षण केन्द्रों पर पहुंचकर चेकिंग करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आगामी सोमवार 24 फरवरी से हाईस्कूली इंटर बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में चलेगी और आगामी 12 मार्च तक होनी है। शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारियां कड़ी कर ली गई है, ताकि परीक्षाएं नकल विहीन हर हाल में हो सके। जनपद की पांच तहसीलों में कुल 67 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.