शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- सिंधौली ब्लॉक के गांव महाऊदुर्ग की खिलाड़ी रोली वर्मा ऑल इंडिया इंटर जोनल यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच अजय पाल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 26 से 30 जनवरी तक पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित होगी। रोली वर्मा स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय आगमपुर, शाहाबाद हरदोई में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं और लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनका चयन ईस्ट नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है। रोली शाहजहांपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की पंजीकृत खिलाड़ी हैं और कोच अजय पाल वर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इससे पहले वह स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय भारोत्तोलन संघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.