रांची, दिसम्बर 4 -- रांची। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से एक और दो दिसंबर को दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड टीम ने कुल 11 पदक (1 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य) जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। इन 11 पदकों में से स्वर्ण पदक शिवा यादव के नाम रहा। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सीईओ सेंसाई केके सिंह, अध्यक्ष हंसी मानस सिन्हा, सचिव सेंसाई हेजाज असदक, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, रंजीत केशरी, नरेंद्र कुमार सिन्हा, और शिहान रंजीत मेहता ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.