गया, फरवरी 24 -- कोडरमा-गया रेल सेक्शन पर 21 नवंबर को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में हुए चर्चित सोना लूट कांड के एक फरार आरोपित परवेज आलम ने सोमवार को रेलवे कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस मामले में रेल थाना अध्यक्ष समेत चार सिपाहियों और दो सिविलियन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दो सिविलियन में परवेज आलम का नाम शामिल था। आरोप है कि लूटे गए सोने को काटने और बेचने में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। आत्मसमर्पण के दौरान कोर्ट में पुलिस ने उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार उससे लूट की साजिश और अन्य आरोपितों की भूमिका को लेकर जानकारी ली गई है। फिलहाल इस मामले में चार सिपाही और एक सिविलियन अब भी फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी करने के साथ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले क...