जोधपुर, अक्टूबर 28 -- जोधपुर के माता का थान थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। महादेव कॉलोनी स्थित एक मकान में पाकिस्तान से आए विस्थापित परिवार के युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ-पैर पीछे की ओर बंधे मिले। पुलिस ने इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में हत्या का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या एक महिला विवाद को लेकर की गई थी। एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय विजय कुमार, निवासी महादेव कॉलोनी के रूप में हुई है। वह कार मैकेनिक का काम करता था और रोजाना रात करीब 10 बजे घर लौटता था। रविवार को वह सामान्य से पहले, करीब 8 बजे ही घर आ गया था। उसी रात किसी समय उसकी हत्या कर दी गई। सोम...