जोधपुर, मार्च 15 -- राजस्थान के जोधपुर जिले के मंडोर इलाके में होली की दिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की रिजर्व कार पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया। यह घटना रावजी की गैर कार्यक्रम के दौरान हुई। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त शेखावत कार के अंदर नहीं थे। हालांकि, घटना के बाद जोधपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को होली के दिन शाम को जोधपुर जिले में मंडोर के पारंपरिक राव जी गैर मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान किसी अज्ञात शख्स ने उनके काफिले में शामिल रिजर्व कार पर डंडे से वारकर शीशा फोड़ दिया। हालांकि, घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.