आगरा, अक्टूबर 10 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 04831/04832 जोधपुर-पटना जं.-जोधपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन जोधपुर से 11 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को और पटना जं. से 12 अक्तूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन जोधपुर से शनिवार को शाम 4:30 बजे चलकर रविवार को रात दो बजे ईदगाह जं. स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। ट्रेन पटना जं. स्टेशन से रविवार को शाम 5:45 बजे चलकर सोमवार को दोपहर 2:55 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। ट्रेन में 16 स्लीपर, चार जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.