लखनऊ, अक्टूबर 30 -- जब जोड़ों में दर्द से मरीज को दवाओं से राहत नहीं मिलती है तो ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ती है। ऑपरेशन कर जोड़ों को बदला जा सकता है। आर्थोप्लास्टी से जोड़ प्रत्यारोपण अधिक सुरक्षित है। प्रत्यारोपण की सफलतादर भी अधिक है। यह जानकारी भारतीय आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन का 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजक अध्यक्ष डॉ. संदीप कपूर ने दी। गोमतीनगर स्थित होटल में प्रेसवार्ता हुई। जिसमें डॉ. संदीप कपूर ने बताया कि आर्थोप्लास्टी से जोड़ प्रत्यारोपण किया जाता है। यह प्रक्रिया अक्सर जोड़ों के गंभीर दर्द को कम करती है। मरीज को चलने-फिरने में सक्षम बनाती है। दर्द कम होने, बेहतर गतिशीलता से मरीज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। मरीज को दैनिक गतिविधियों में मदद मिलती है। यह सर्जरी क्षतिग्रस्त जोड़ के कार्य को कृत्रिम अंग लगाकर पुनर्स्थाप...