पलामू, अगस्त 9 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के रसोई घर से गैस सिलेंडर की चोरी हो गई। प्रभारी प्राचार्य कांति कुमारी ने सदर थाना में आवेदन किया है। थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि रसोईया के अनुसार शुक्रवार सुबह 10.30 बजे रसोइया मध्यान भोजन बनाने के लिए रसोई घर की ओर गयी तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है एवं दरवाजा सटाया हुआ है। अंदर खोलकर देखने पर गैस सिलेंडर गायब था। बाद में अगल-बगल खोजबीन करने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी दी। बाद में उन्होंने कार्यालय में रखा हुआ दूसरा गैस सिलेंडर निकालकर दी जिससे एमडीएम बनाया गया। बाद में उन्होंने सदर थाना में आवेदन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.