गढ़वा, मई 20 -- भंडरिया, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत करचाली गांव के जोड़ा डैम की गहरीकरण के अधूरे कार्य को प्रशासन जल्द पूरा कर उसे सिंचाई योग्य बनाए। स्थानीय किसान उसका बेसब्री से इंतजार कर रही है। यह डैम करीब 50 वर्ष पूर्व बनी थी। डैम में धीरे-धीरे मिट्टी भर गया है। उक्त कारण डैम में पानी भंडारण की क्षमता कम हो गई है। 300 घर की आबादी वाला करचाली गांव के सभी लोग सीमांत व मध्यम वर्ग के किसान हैं। स्थानीय किसानों की खेती कार्य और सिंचाई उसी डैम पर आश्रित है। पटवन के अभाव में बारिश कम होने की स्थिति में किसानों के खेतों में लगी फसलें सूखने लगती है। करचाली गांव के ऊपरी हिस्से में यह डैम बना है। निर्माण के 50 साल के कार्यकाल में कई बार मरम्मत का कार्य हुआ। उसके बाद भी गहरीकरण का काम नहीं हुई। उक्त कारण मिट्टी भरावट के कारण् डैम की गहराई धीरे-धीर...