धनबाद, दिसम्बर 19 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रिम नेता बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि डिगवाडीह और डुमरी चौक पर मनाई गई। डिगवाडीह में मदन राम के आवासीय कार्यालय में अतिथियों ने बिनोद बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता सपन बनर्जी, झामुमो के वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के इम्तियाज अंसारी, गौतम हरि, जसीम अंसारी, सद्दाम खान, महेंद्र कुमार, जावेद अंसारी, हरिपद महतो, कालीपद महतो, कमल अंसारी, प्रमोद तिवारी, मोहम्मद इस्लाम, सुभान अंसारी आदि लोग उपस्थित थे। डुमरी बिनोद बिहारी चौक पर काली चरण महतो के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर अशेष सिन्हा, मो जाबेद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...