सराईकेला, फरवरी 5 -- खरसावां,संवाददाता। खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोजो कुड़मा गांव में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय जोजो कुड़मा प्रीमियर लीग (जेकेपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11-12 फरवरी, 2026 को नेहरू मैदान जोजो कुड़मा में आयोजित होगी। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ब्लैक डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का प्रयोजन ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जोजो कुड़मा की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी और यह टूर्नामेंट ओपन रहेगा। मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे। अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी, वहीं उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। प्रवेश शुल्क 5000 रु...