रिषिकेष, जनवरी 19 -- जोगीवाला माफी में नशामुक्ति केंद्र को दी गई अनुमति के विरोध में ग्रामीणों ने केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इस नशामुक्ति केंद्र को लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने इसे बंद कर दिया था। लेकिन एक बार फिर केंद्र को पुनः खोलने की अनुमति दिए जाने से गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच खुले नशामुक्ति केंद्र की अनुमति जल्द निरस्त नहीं की गई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जोगीवाला माफी के ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़ ने कहा कि लगातार ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, तब प्रशासन द्वारा नशामुक्ति केंद्र खोलने की अनुमति देना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन आधारों पर इन लोगों को अनुमति दी गई। स्थानीय निवासी अर्पित मेहर ने बताया कि नशामुक्...