अररिया, मई 13 -- जोगबनी, हि.प्र.। जोगबनी रेलवे स्टेशन जाने वाली महत्वपूर्ण स्टेशन रोड में फुटपाट पर दुकानदारों के द्वारा वर्षों से किए गए सामान लगाकर अवैध कब्जा को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ प्रभारी सह सब इंस्पेक्टर अनूप तिवारी ने फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करया है। उन्होंने दुकानदारों से कहा है कि रेल यात्रियों के लिए बनाए गए पैदल पथ का अतिक्रमण करने पर फाइन काटी जाएगी और सामान भी जब्त किए जाएंगे। यह कार्रवाई आरपीएफ अधिकारी दर्जनों बल के साथ किया। इस दौरान अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय भाजपा नेता रोहित यादव , रंजीत झा , दिनेश साह , लक्ष्मण यादव, लंकेश तिवारी , नरेश यादव ने आरपीएफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अवैध अतिक्रमण से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.