अररिया, फरवरी 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। जोगबनी से कोलकाता के बीच परिचालित हो रही 13159 /60 चित्तपुर एक्सप्रेस में पूर्व रेलवे के द्वारा इसकी वर्तमान कोच संरचना में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बदलाव किया गया है। अब इसके रैक में वर्तमान में लगने वाले स्लीपर श्रेणी के 10 कोचों मे से तीन को कम उसके स्थान पर थ्री ऐसी इकोनॉमिक श्रेणी के तीन कोच जोड़े गए हैं। जिनको एम-वन, एम-टू और एम-थ्री के नंबर से चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया। इस प्रकार इस इस महत्वपूर्ण ट्रेन में लगने वाले वातानुकूलित कोचों की संख्या अब नौ हो गई है। बाकी कोच सात स्लीपर क्लास की संख्या और सामान्य श्रेणी के चार कोच एवं दो एसएलआर होंगे। रेलवे के इस निर्णय का बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के सदस्य बछराज राखेचा, इण...