अररिया, सितम्बर 7 -- स्थानीय लोगों ने ट्रेन के दैनिक परिचालन की रखी मांग फारबिसगंज, निज संवाददाता। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनो बिहार दौरे पर रहते हुए सीमांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड तक दैनिक ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस घोषणा से सीमांचल की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। लोगों ने इसे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में बड़ा कदम माना था। लेकिन अब एनएफ रेलवे कटिहार मंडल सहित ईसी रेलवे समस्तीपुर के द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार अब यह ट्रेन सप्ताहिक होगा और यह ट्रेन अमृत भारत होगा जिसमे एसी की सुविधा नहीं होगी। आगामी 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पूर्णिया एयरपोर्ट और अररिया-गलगलिया रेलखंड के उद्घाटन के अवसर पर जोगबनी-इरोड ट्रेन का भी शुभारंभ तो प्रस्...